बिहार चुनाव : राज्य में किस जाति की कितनी आबादी है? यहां समझें पूरा समीकरण

“बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि बिहार में किस जाति की कितनी आबादी है और समझते हैं राज्य का पूरा समीकरण”

पटना 07 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बाकी दोनों चुनाव आयुक्त ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

और बताया है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार में चुनाव के दौरान जातीय समीकरण हावी रहता है। आइए जानते हैं कि बिहार में किस जाति की कितनी आबादी है।

वर्ग के आधार पर आबादी

वर्ग आबादी
EBC 36.01%
OBC 27.13
दलित 19.65%
आदिवासी 1.68%
सामान्य 15.52

किस जाति की कितनी आबादी?

जाति आबादी
ब्राह्मण  3.65%   
भूमिहार 2.87% 
राजपूत    3.45%
यादव  14%
कुर्मी 2.87% 
कोइरी 4.21% 
पासवान 5.31%
रविदास 5.25%
मांझी 3.08%
निषाद 2.61%
तेली 2.81%
मुस्लिम 17%

कुल वोटर्स की संख्या?

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए मतदान होगा। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं।

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। कुमार ने बताया कि 14 लाख मतदाता बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर सकेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

6 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

6 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

6 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

11 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

12 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

12 hours ago