“बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं पुलिस टीम ने सोमवार को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की”
विलासपुर 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं पुलिस टीम ने सोमवार को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली।
तलाशी में गाड़ी में सवार राहुल (20) पुत्र हंसा निवासी वार्ड नंबर-2, वीपीओ फतेहगढ़ चुरियां, जिला गुरदासपुर (पंजाब) और अभी कुमार (20) पुत्र अरुण कुमार निवासी मकान नंबर 886, गली नंबर 3, चमरंग रोड, जिला अमृतसर (पंजाब) से कुल 518.4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले में अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है।
पुलिस कप्तान से लेकर जिले के सभी पुलिस आला अधिकारी और पूरा अमला एक्शन में है। जिलेभर में पुलिस गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…