“कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस पर नाराजगी जताते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही आरोपी की जमानत रद्द करते हुए जांच अधिकारी को हटाने का आदेश दिया”
कोलकाता 30 / 09 / 2024 कमलेश राव की रिपोर्ट
आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के बाद कोलकाता में आईएएस अफसर की पत्नी से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही से आरोपी को निचली अदालत से जमानत भी मिल गई।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही आरोपी की जमानत रद्द करते हुए जांच अधिकारी को हटाने का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, वारदात 14 और 15 जुलाई की रात की है। आरोपी रात 11:30 बजे पीड़िता के घर में घुसा और बंदूक की नोक पर दुष्कर्म को अंजाम दिया।
वारदात के दूसरे दिन पीड़िता ने कोलकाता के लेक पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन शिकायत दर्ज करने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करवाया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बावजूद शुरुआत में मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता के पति राज्य से बाहर कार्यरत हैं।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…