जम्मू कश्मीर – चुनाव प्रचार थमा, 40 सीटों पर कल होगा मतदान

“इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए 1 अक्तूबर को मतदान होगा। अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद हो रहे पहले चुनाव में सभी दलों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकी”

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार रविवार शाम थम गया। इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए 1 अक्तूबर को मतदान होगा।

अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद हो रहे पहले चुनाव में सभी दलों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकी। कठुआ के बनी में 94 तथा उधमपुर के चिनैनी व रामनगर में छह पोलिंग पार्टियां दूरदराज इलाकों में भेजी गईं।

जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर, सांबा और कठुआ जिलों की 24 और उत्तरी कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों की 16 सीटों के लिए कुल 415 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद (कांग्रेस) और मुजफ्फर बेग (निर्दल), पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, राजीव जसरोटिया, शामलाल शर्मा, रमण भल्ला, पवन गुप्ता, डॉ. देवेंद्र मन्याल, चंद्र प्रकाश गंगा, हर्षदेव सिंह, चौधरी लाल सिंह, अजय सडोत्रा, योगेश साहनी, मूला राम, मनोहर लाल, यशपाल कुंडल व सज्जाद गनी लोन समेत दर्जन भर विधायकों के भाग्य का फैसला होगा।

साथ ही सांसद इंजीनियर रशीद के भाई अरशद, अफजल गुरु के भाई एजाज गुरु भी प्रमुख चेहरे हैं। अब तक दो चरणों के चुनाव में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला है।

18 सितंबर को पहले चरण में 61.38 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 26 सितंबर को दूसरे चरण में 57.31 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। आखिरी चरण के मतदान के बाद 8 अक्तूबर को मतगणना होगी।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago