पश्चिम बंगाल : बर्दवान में भीषण सड़क हादसा; 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल

“पश्चिम बंगाल के बर्दवान में भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार जा रही एक बस ट्रक से जा भिड़ी। बस में सवार यात्रियों में कई लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है”

बर्दवान 15 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत होने की खबर है। 35 लोग घायल भी हुए हैं।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।

मीडिया से मिली खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

बिहार के मोतिहारी निवासी थे हादसे के शिकार तीर्थयात्री

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रहने वाले तीर्थयात्री दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रा पर आए थे। यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के दौरान पूर्वी बर्धमान जिले में फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। 

घायलों के इलाज को लेकर पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चों सहित घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया, लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे।

मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी तीर्थयात्री 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद पहले झारखंड के देवघर गए इसके बाद वे गंगासागर आए थे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.