मुंबई : भारी बारिश का रेड अलर्ट, BMC और पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

“मुंबई में शनिवार तड़के भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में जलभराव की खबर है और दृश्यता कम हो गई है”

मुंबई 16 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुंबई में शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को मुंबई में भारी बारिश होगी। बारिश का यह दौर 19 अगस्त तक चलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 23°C के आसपास रहेगा।

मुंबई पुलिस ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा है कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव और दृश्यता कम होने की सूचना मिली है। मुंबईवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और मुंबई पुलिस सतर्क है और मुंबईवासियों की मदद के लिए तैयार है। किसी भी आपात स्थिति में 100/112/103 डायल करें। वहीं, बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि अगर ज़रूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें।

आईएमडी ने मछुआरों को 19 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। नागरिकों को भी सलाह दी गई है कि वे बाहर जाते समय सावधानी बरतें और तूफानी मौसम के कारण समुद्र तटों पर जाने से बचें।

मौसम विभाग ने मुंबई के पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार, 16 अगस्त के लिए रायगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियों में व्यापक वृद्धि की चेतावनी जारी की। इस अवधि के दौरान कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.