Uttar Pradesh

वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या

ब्रेकिंग: वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े दुस्साहस… BSc छात्र को मारी 8 गोलियां, BHU ट्रॉमा सेंटर में मौत… पुरानी रंजिश में वारदात, आक्रोशित छात्रों का कॉलेज में भारी बवाल और तोड़फोड़… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…


वाराणसी: यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े दुस्साहस, पुरानी रंजिश में BSc छात्र को मारी 8 गोलियां; मौत के बाद आक्रोशित छात्रों का भारी बवाल

वाराणसी | क्राइम डेस्क, सुनील कुमार की रिपोर्ट The Politics Again

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्रतिष्ठित उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है।

कॉलेज परिसर में बीएससी (BSc) चौथे सेमेस्टर के एक छात्र की सरेआम गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक छात्र की पहचान 23 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही कॉलेज परिसर में भारी तनाव और हड़कंप मचा हुआ है।

शरीर में दागी गईं 8 गोलियां, BHU में तोड़ा दम

पुलिस के शुरुआती सूत्रों के अनुसार, यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। हमलावर कोई और नहीं बल्कि एक अन्य छात्र ही बताया जा रहा है।

शुक्रवार को जब सूर्य प्रताप सिंह कॉलेज परिसर में मौजूद था, तभी आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

छात्र के शरीर में करीब 8 गोलियां लगी हैं। खून से लथपथ सूर्य प्रताप को आनन-फानन में बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चश्मदीद का खौफनाक बयान: ‘मना किया तो मुझ पर भी तान दी बंदूक’

घटना के समय वहां मौजूद एक सहपाठी ने पुलिस को अपना आंखों देखा हाल बताया है। चश्मदीद के मुताबिक, “मैं क्लास में था, तभी बम फटने जैसी तेज आवाज आई।

बाहर निकलकर घटनास्थल की तरफ भागा तो देखा कि आरोपी छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर ताबड़तोड़ फायर कर रहा था।

जब मैंने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने मेरे ऊपर भी हथियार तान दिया। डर के मारे मुझे पीछे हटना पड़ा। इसके बाद भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गया।”

प्रिंसिपल के सामने फायरिंग का आरोप, छात्रों ने की तोड़फोड़

इस निर्मम हत्या की खबर जैसे ही कॉलेज में फैली, छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्रों का गंभीर आरोप है कि यह पूरी फायरिंग कॉलेज प्रिंसिपल के सामने हुई है। गुस्से में आए छात्रों ने परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और कुर्सियां व मेजें तोड़ डालीं।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ यूपी कॉलेज

हालात को बेकाबू होता देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पूरे यूपी कॉलेज के गेट और परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

एहतियात के तौर पर परिसर से सभी छात्र-छात्राओं को बाहर निकाल दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

43 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

55 minutes ago

अपनी सरकार पर क्यों भड़के चिराग पासवान, क्या है यूपी 2027 कनेक्शन?

"शर्म आती है कि मैं इस सरकार में हूं": बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का…

1 hour ago

लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार

"यह नॉनसेंस बंद करो, वरना केस CBI को देंगे": सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को…

1 hour ago

फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास: आखिर ओमान का पायलट कॉकपिट में कैसे पहुंचा?

क्या दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में लग गई सेंध? फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास ने…

1 hour ago

एशियाई खेल 2026: भारत को हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड, जीते 85 मेडल

एशियाई खेल 2026: भारत का शानदार समापन, हॉकी-क्रिकेट और तीरंदाजी में गोल्ड के साथ जीते…

2 hours ago