Breaking News

PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट, बोले-कार्रवाई का टाइम और टारगेट तय करे

“आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब पाकिस्तान को मिलेगा भारत का करारा जवाब, पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दी। पीएम मोदी ने कहा-मुझे अपनी सेना पर पूरा भरोसा है”

नई दिल्ली 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीएम मोदी ने आज अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग की जिसमें रक्षामंत्री CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ पीएम मोदी ने एक घंटे से ज़्यादा देरी तक चर्चा की। NSA अजित डोवल भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दी है कि पाकिस्तान के खिलाफ वो जो चाहे फैसले ले सकती है।

पीएम मोदी ने अचानक ये हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी जिसमें देश की सुरक्षा से जुड़े सबसे बड़े अधिकारी मौजूद थे। इस मीटिंग में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे और उनके साथ चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ मौजूद रहे। तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी थे। इस मीटिंग पर सबकी निगाहें टिकी थीं।

पीएम मोदी ने आज के हाईलेवल मीटिंग के बाद कहा कि मुझे अपनी सेना पर पूरा भरोसा है, पाकिस्तान को सेना अपने हिसाब से जवाब दे। पाकिस्तान पर फैसला लेने के लिए सेना आजाद है। पीएम मोदी ने देश की तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। पीएम ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौनसे हों, और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है।

आतंक बर्दाश्त नहीं-कहा था पीएम ने

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने साफ लहजे में कहा था कि किसी भी हाल में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे जब पहलगाम में आतंकियों ने नापाक हरकत के अंजाम दिया और 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। 

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

8 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

18 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

34 minutes ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

48 minutes ago

पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान की ‘सैन्य जवाब’ की चेतावनी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान…

53 minutes ago

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

6 hours ago