Breaking News

उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

“आज भाई दूज के मौके पर सुबह करीब 8:30 बजे अगले छह महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान पूरी केदारघाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी”

उत्तराखंड 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज भाई दूज के मौके पर सुबह करीब 8:30 बजे अगले छह महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। 

हजारों श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान पूरी केदारघाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे।

6 महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अब 6 महीने तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।

यात्रा के पहले दिन, यानी आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी। तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था पूरे 6 महीने तक की जाएगी।

केदारनाथ और बदरीनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे 

उत्तराखंड में मानसून के दौरान आपदाओं के कारण बार-बार बाधित हुई चारधाम यात्रा ने बर्फबारी और लगातार खराब मौसम के बावजूद रफ्तार पकड़े रही। केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या ने नये रिकॉर्ड कायम किए।

केदारनाथ में जहां इस साल दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बुधवार को 16.56 लाख के पार चली गई, वहीं बदरीनाथ में यह आंकड़ा 14.53 लाख से अधिक हो गया।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग के बचाव में 124 पूर्व IAS-IFS ने लिखा खुला पत्र

चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 पूर्व IAS और IFS अधिकारी, बोले- 'हारने पर…

1 hour ago

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, मेट्रो चालू

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP: रविवार को फिर जंतर-मंतर पर महा-प्रदर्शन, देश भर…

2 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन में 7000 हिरासत में; 6 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली में 'अघोषित आपातकाल': 7000 से ज्यादा हिरासत में, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; वांगचुक…

8 hours ago

शेयर बाजार: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ बिकवाली, 9 हफ्ते बाद लौटी तेजी

वॉल स्ट्रीट चले या गिरे, भारतीय बाजार पस्त: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ की बिकवाली,…

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट: हिरासत में लिए गए 50 से अधिक वकील CJI के दखल पर रिहा

सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास 50-60 वकील हिरासत में, CJI के कड़े दखल के बाद…

15 hours ago

ब्रेकिंग : CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर दुखों का पहाड़: दिल्ली में हिरासत के बीच दादी का…

15 hours ago