“राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बाेस ने उलूबेड़िया शरतचंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर कथित हमले की घटना पर कड़ी आपत्ति जतायी है। महिला डॉक्टर पर हमले की घटना से राज्यपाल क्षुब्ध हैं”
कोलकाता 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज की जीवन रेखा हैं और आवश्यकता पड़ने पर हमारा इलाज करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा न तो सभ्य व्यवहार है और न ही वांछनीय।
राज्यपाल ने सभी से आग्रह किया कि वे जरूरतमंद लोगों के इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक रहें। उल्लेखनीय है कि इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक होम गार्ड बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार होम गार्ड पर पीड़ित डॉक्टर से गाली गलौज करने और धक्का मुक्की करने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग इस घटना पर नजर रख रहा है। मामले की जांच उलुबेड़िया थाने की महिला पुलिस अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…