उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 तिथियां जारी

“उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस परीक्षा 2025 का परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है, जिसमें (कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब इंस्पेक्टर (लिपिक) और सहायक सब इंस्पेक्टर (लेखा) )जैसे प्रमुख पद शामिल हैं”

लखनऊ 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, एसआई और एसआई भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2025 को एक ही शिफ्ट((सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में किया जाएगा।

वहीं, पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब इंस्पेक्टर (लिपिक) और सहायक सब इंस्पेक्टर (लेखा) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को एक ही शिफ्ट (सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक) में आयोजित किया जाएगा। 

शेड्यूल

परीक्षा तारीख  समय
1 नवंबर 2025 (शनिवार) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
2 नवंबर 2025 (रविवार) सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक

कैसे चेक करें शेड्यूल

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परीक्षा शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड कर लें।

प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले आधिकारिक यूपीपीबीपीबी पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करके, वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्रों पर ले जाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लि्ए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.