उत्तर प्रदेश : नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यभार ग्रहण करते ही दिया ये आदेश
“उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यभार गृहण करने के बाद सोमवार को पहली बार मीडिया को संबोधित किया। डीजीपी ने पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया है और अपनी प्राथमिकताएं गिनाई”
लखनऊ 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
नए डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध/अपराधियों के खिलाफ जीरो सहिष्णुता की नीति , महिलाओं का सशक्तिकरण और संरक्षण, जन शिकायत निवारण जन शिकायतों का सफल समाधान, कानून और व्यवस्था बनाए रखना, साइबर अपराध का मुकाबला करना, बेहतर पुलिस सेवाएं, पुलिस कल्याण पर ध्यान, प्रतिभा और विशेषज्ञता का उपयोग, प्रौद्योगिकी और एआई का लाभ उठाना, प्रशिक्षण को उच्च प्राथमिकता वाला क्षेत्र बनाना, उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि ये सभी बिंदु उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करेंगे और मुझे विश्वास है कि बल के सभी सदस्य इनमें से प्रत्येक को प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।











