अयोध्या : राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आज 03 जून से शुरू

“अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आज से शुरू हो जाएंगे। उससे पहले शनिवार को मंदिर के शिखर कलश पर सोने की परत चढ़ाई गई। सोमवार शाम को सरयू तट से श्री रामलला मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। सुबह साढ़े 6 बजे से प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन शुरू होगा”
अयोध्या 03  / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
आयोजन का मुख्य कार्यक्रम 5 जून को दोपहर 11 बजे अभिजीत मुहूर्त में शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मीडिया से बात करते हुए श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से अपील की, कि प्राण प्रतिष्ठा सार्वजनिक आयोजन नहीं है, इसलिए इसमें शामिल होने के लिए लोग अयोध्या ना आएं।
 
हालांकि रामलला के दर्शन करने वाले लोग सामान्य रूप से दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा- प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पूजन तो प्रारंभ हो जायेगा पंडितों के द्वारा परंतु जनता जनार्दन का दर्शन अभी वहाँ नहीं होगा।
 
प्रथम तल पर राम दरबार में भी दर्शन के लिए जनता अभी नहीं जा सकेगी। उसकी पद्धति, उसका समय, उसकी पूर्व तैयारी ये सब करने में हमें कुछ समय लगेगा। परकोटा के छह मंदिरों में भी अभी जनता के भक्तों के दर्शनार्थियों के दर्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.