मुजफ्फरनगर : मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, मौलवी गिरफ्तार
“मुजफ्फरनगर जिले में स्थित एक मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां मौलवी ने पढ़ाने के बहाने एक 15 वर्षीय छात्रा को बुलाकर रेप कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है”
मुजफ्फरनगर 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यह घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में एक मदरसे की है। जहां मौलवी सद्दाम हुसैन ने शनिवार को पढ़ाने के बहाने एक 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रेप करने के बाद आरोपी मौलवी मौके से फरार हो गया था।
घटना के बाद युवती ने मौलवी की हैवानियत के बारे में परिवार को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी मौलवी के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी मौलवी पर पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।
रूपाली राव सीओ नई मंडी ने बताया की नाबालिक के साथ ऐसे गंभीर अपराध का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पॉक्सो तथा बलात्कार और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी मौलवी सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।











