उत्तर प्रदेश : विधानमंडल का मानसून सत्र आज से

“विधानमंडल का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू होगा। इस बार के मानसून सत्र में प्राथमिक स्कूलों का विलय और बिजली के निजीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है”

लखनऊ 11 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी सपा जहां स्कूलों के विलय, बाढ़ और बिजली के निजीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी, वहीं सत्ता पक्ष विजन डाक्युमेंट-2047 का मसौदा पेश करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र से पूर्व रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण एवं सतत विकास के लिए विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है।

सभी सदस्य इस डॉक्यूमेंट की कार्ययोजना के संबंध में आगामी 13 अगस्त से 24 घंटे के लिए सत्र में सकारात्मक चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि यह देश व प्रदेश की प्रगति का माध्यम बनेगी।

साथ ही विधानसभा देश में राज्य की एक नई छवि प्रस्तुत कर पाएगी। यह किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि राज्य का एजेंडा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

सीएम ने कहा कि बीते वर्षों में विधानसभा ने पूरे देश में संसदीय कार्य प्रणाली की नजीर प्रस्तुत की है। इससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है। यह कार्य दलीय नेताओं के सहयोग से संभव हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में नवाचार की शृंखला शुरू हुई है।

विभिन्न राज्यों के विधानसभा स्पीकर, संसदीय कार्य मंत्री आदि इन नवाचारों को देखने आते हैं, जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा बनाए रखते हुए गंभीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, अपना दल (सोनेलाल) के राम निवास वर्मा, रालोद की मिथिलेश पाल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओपी राजभर, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के रमेश सिंह, कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना‘, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह तथा बसपा के उमाशंकर सिंह ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.