उत्तर प्रदेश : पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट

“जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद यूपी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हमले के बाद सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो सभी कमिश्नरेट और जिलों को संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है”

लखनऊ 23 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

साथ ही, प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, हवाई अड्डों आदि की निगरानी बढ़ा दी गई है। देर शाम डीजीपी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में इस बाबत अहम दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदनाएं जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि जम्मृ-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में अनेकों लोगों के मारे जाने व घायल होने की घटना दुखद, निंदनीय व चिंतनीय है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। साथ ही, सरकार से इस घटना को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पहलगाम में आतंकी हमला निंदनीय : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की भयावह तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। ये हमला हर दृष्टिकोण से निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घायलों के शीघ्रातिशीघ्र उपचार के लिए देश की सबसे अच्छी चिकित्सा सेवाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। केंद्र की सरकार को सबसे पहले सुरक्षा के वातावरण को सुनिश्चित करने की जरूरत है, तभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का जीवन सुरक्षित रह सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

17 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

18 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

18 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

18 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

18 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

18 hours ago