“जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। आतंकियों ने गोली मारने से पहले पुरुषों की पैंट उतरवाई और उनके प्राइवेट पार्ट चेक किए। आतंकियों ने लोगों से कलमा भी पढ़वाया”
नई दिल्ली 23 / 04 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली है। इस आतंकी हमले में 26 से ज्यादा पर्यटकों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर फायरिंग की। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने इस खूबसूरत पर्यटन स्थल की शांति को भंग कर दिया।
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी कि TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भयावह आतंकी हमले में कम से कम 26 पर्यटक मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हमले के दौरान आतंकियों ने पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछकर गोलीबारी की, जिसने इस घटना को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।
हमले के बाद भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों की तलाश में इलाके को को घेर लिया गया है, और सुरक्षा बल उनकी धरपकड़ के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि यह संगठन हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।
क्या है TRF? कैसे करता है काम?
TRF एक आतंकी संगठन है, जो 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के बाद उभरा। यह पाकिस्तान समर्थित जिहादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक तरह से दूसरा नाम है। TRF ने नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों जैसे कश्मीरी पंडितों, सरकारी कर्मचारियों, और पर्यटकों पर लगातार हमले किए हैं। यह संगठन भारतीय सुरक्षा बलों पर भी हमले करता है। TRF गैर-धार्मिक प्रतीकों का उपयोग कर स्वयं को धर्मनिरपेक्ष दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन इसका लक्ष्य कश्मीर में आतंक फैलाना है।
TRF के द्वारा अंजाम दिए गए प्रमुख आतंकी हमले
दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…
अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…
'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…
"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…
'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…