उत्तर प्रदेश : 46 जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

“मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग 46 जिलों में तेज रफ्तार वाली झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की है। नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता शनिवार को सूबे के पश्चिमी और पूर्वी दोनो हिस्सों में दिखाई देगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश के संकेत हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के सात जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है”

लखनऊ 19 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को ज्यादा प्रभावित करेगा। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं इन झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा भी जा सकती है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर ओलावृष्टि के भी संकेत हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है।

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सहारनपुर, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

4 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

4 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

4 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago