“गाजियाबाद स्थित लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रदीप जैन नाम के व्यक्ति का 250 वर्ग गज की निर्माणाधीन फैक्टरी में लेंटर डाला जा रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे तक लेंटर डालने का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था। मजदूर बचे हुए हिस्से में लेंटर डाल रहे थे। तभी अचानक से लेंटर भरभरा कर गिर गया”
लोनी 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हादसे में लेंटर के नीचे खड़े जीतू, सईद, सुमित, पप्पू, राजेश और नीरज कुमार दब गए। जबकि ऊपर खड़े चार मजदूर चोटिल हो गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर हैं। हादसे की सूचना मिलने पर एनडीआरफ की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक चले तलाश करने के बाद भी उन्हें मलबे में कोई नहीं मिला।
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…