उत्तर प्रदेश : 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से अभियान चलाकर 35 करोड़ पौधे किये जायेंगे रोपित 

“5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार बड़े वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस साल प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इस बार सिर्फ पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की देखरेख और संरक्षण पर भी खास ध्यान दिया जाएगा”
लखनऊ 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ और वन क्षेत्र अहम भूमिका निभाते हैं। ग्रीन यूपी’ अभियान के तहत राज्य सरकार इस साल भी 35 करोड़ पौधे लगवायेगी। आगामी 5 जून से चलने वाले इस अभियान के लिये सभी विभागों के लिये पौधारोपण का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। 
 
अभियान के लिये सभी 18 मंडलों में मुहिम की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।  इसके मुताबिक, अभियान के लिये 52 करोड़ 33 लाख पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। 
 
वन विभाग की पौधशालाओं में सबसे ज्यादा 47 करोड़ 27 लाख पौधे उपलब्ध रहेंगे। अभियान के दौरान लगाये जाने वाले पौधों में फलदार, छायादार, औषधीय एवं इमारती पौधों का समावेश रहेगा।
 
गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ रहे तापमान का मुख्य कारण हरियाली की कमी और जंगलों का कटाव है। ऐसे में प्रदेश सरकार का यह अभियान न केवल पर्यावरण संतुलन बनाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा।
 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.