इटावा : खेत में पानी रोकने को लेकर खूनी संघर्ष, छ: महिला और 10 पुरुष घायल
“जनपद इटावा के भरथना के अंतर्गत ग्राम हथनौली में खेत से पानी निकालने और बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर ईट, पत्थर, लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी चलने से दोनों पक्षों की ओर से छ: महिला सहित 16 लोग घायल हुए, सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया । जहां पर गंभीर हालत के कारण दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है”
इटावा 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम हाथनौली में बकरी खेत में चले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।
दोनों पक्ष की ओर से अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है । तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी । इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों से घटना की जानकारी हासिल की है। .











