उत्तर प्रदेश – कन्नौज में ‘सर तन से जुदा’ करने की नीयत से 2 युवकों पर हमला

“कन्नौज में 2 युवकों की गर्दन काटने की कोशिश”

“उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 युवकों का सर तन से जुदा करने की कोशिश की गई है। पीड़ित युवकों में एक बजरंग दल का कार्यकर्ता है” 

कन्नौज 17 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नौज में 2 हिंदू युवकों की गर्दन काटने का प्रयास किया गया है। मुस्लिम चांद मियां नामक व्यक्ति पर हमले का आरोप है।

इस शख्स ने देर रात दोनो युवकों पर अलग अलग हमला किया। हैरानी की बात ये है कि दोनो घायल युवकों की गर्दन पर एक ही तरीके से हमला किया गया।

घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों में एक सरकारी ट्यूबबेल का कर्मचारी है और दूसरा हिंदू संगठन से है। पीड़ितों की पहचान बजरंग दल से जुड़े आकाश और ट्यूबबेल कर्मी रामू उर्फ बृजेश के रूप में हुई है।

पीड़ितों का बयान सामने आया

बजरंग दल से जुड़े पीड़ित आकाश बाजपेयी ने कहा मैं गणेश पंडाल से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चांद मियां नाम के शख्स ने मेरी गाड़ी को रोक लिया और कहा कि इधर से मत जाओ, दूसरे रास्ते से जाओ। जब मैंने कहा कि मैं इसी रास्ते से निकलूंगा, तब चांद मियां ने मेरी गर्दन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इसके बाद वह अपने घर की तरफ और हथियार लेने के लिए दौड़ा तो मैं वहां से निकल गया। आकाश ने कहा कि हमारे लोगों को इसी तरह से निशाना बनाया जा रहा है।

पीड़ित ट्यूबबेल कर्मी रामू उर्फ बृजेश यादव ने बताया कि मैं ड्यूटी कर रहा था, उसी दौरान हमलावर नशे में आया और कहा कि तुम ड्यूटी से निकलो, हम ड्यूटी करेंगे, यहां हमारा राज है, तुम यहां से निकलो। जब मैंने मना किया तो रात में मुझे चाकू मारकर भाग गया। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago