जम्मू-कश्मीर चुनाव – कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, जानिए क्या किए वादे?

“फाइल फोटो “

“जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में फायदा दिए जाने का वादा किया है”

जम्मू 17 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर के चुनावी घोषणापत्र का मुख्य नारा हाथ बदलेगा हालात है। इसमें कहा गया है कि सभी फसलों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बीमा और सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है।

भूमिहीन किसानों को पट्टे की व्यवस्था का वादा

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में भूमिहीन, पट्टेदार और भूमि-स्वामित्व वाले कृषक परिवारों को प्रति साल 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही है। राज्य की भूमि पर खेती करने वाले भूमिहीन किसानों को 99 साल के पट्टे की व्यवस्था किए जाने का वादा किया है।

किसानों को 100 प्रतिशत मिलेगी सिंचाई की सुविधा

कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 100 प्रतिशत सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला-स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा।

1 लाख सरकारी पद भरे जाने का वादा

जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए पार्टी ने योग्य युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपये प्रति माह तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। पार्टी ने 30 दिनों के भीतर नौकरी कैलेंडर जारी करके एक लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है।

कश्मीर में 3 चरणों में हैं विधानसभा के चुनाव 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। चुनावी परिणामों की घोषणा 8 अक्टूबर की जाएगी। बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीफी समेत अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

11 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

11 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

11 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

11 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

11 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

11 hours ago