International

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू: कोलकाता में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ से की शुरुआत, पीएम मोदी और जयशंकर से होगी अहम मुलाकात”

नई दिल्ली/कोलकाता: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच भारत और अमेरिका के रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई देने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने चार-दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं।

पिछले साल कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री के रूप में रुबियो की यह पहली भारत यात्रा है। उन्होंने अपने इस अत्यंत महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से की।

शनिवार सुबह जब उनका विमान कोलकाता में उतरा, तो भारतीय वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

अपने इस दौरे के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता और नई दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा भी करेंगे।

कोलकाता में दिखे साझा मूल्य: ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा

कोलकाता पहुंचने के तुरंत बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा किया, जहां उनके साथ भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।

इस भावुक और मानवीय दौरे को लेकर राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर दोनों देशों के आत्मिक संबंधों को रेखांकित किया।

उन्होंने लिखा, “कोलकाता में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के दौरे के लिए विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ शामिल हुआ।

ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि अमेरिका-भारत की साझेदारी न केवल मजबूत नीतियों पर टिकी है, बल्कि साझा मूल्यों और निस्वार्थ सेवा की उस भावना पर भी आधारित है जो सीमाओं से परे है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से आज होगी मुलाकात

कोलकाता के कार्यक्रमों के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, मार्को रुबियो आज ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वाशिंगटन और नई दिल्ली वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच अपने रणनीतिक और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं।

इसके बाद, रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।

राजदूत गोर ने एक अन्य पोस्ट में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, “मेरे मित्र मार्को रुबियो का भारत में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

हमारे सामने एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है, जिसमें क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक शामिल है, जिसका उद्देश्य अमेरिका-भारत साझेदारी को और भी मजबूत बनाने के राष्ट्रपति के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।

हम बेहतरीन बातचीत और मिलकर वास्तविक प्रगति करने के लिए उत्सुक हैं।”

26 मई को नई दिल्ली में सजेगा ‘क्वाब’ का महामंच

अमेरिकी विदेश मंत्री के इस दौरे का सबसे मुख्य आकर्षण आगामी 26 मई को नई दिल्ली में होने वाली ‘क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक’ है।

इस उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भी हिस्सा लेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य एजेंडा इंडो-पैसिफिक (हिंद-प्रशांत) क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाना है।

इसके साथ ही चारों लोकतांत्रिक देश बदलते वैश्विक परिदृश्यों के बीच रक्षा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी आदान-प्रदान और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक साझा और ठोस रणनीति पर मुहर लगाएंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी: ढेरही टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज

वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे बना रणक्षेत्र: ढेरही टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, आत्मदाह के प्रयास…

2 hours ago

जौनपुर: ‘जनेऊ’ पर सपा विधायक तूफानी सरोज की टिप्पणी से मचा बवाल

जौनपुर में सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ फूटा ब्राह्मण समाज का गुस्सा: 'जनेऊ' और…

2 hours ago

जौनपुर: चुनाव आयुक्त मामले में वामपंथी दलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर वामपंथी दलों का हल्ला बोल: चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल,…

3 hours ago

वेस्टवॉटर से आगे : इस्तेमाल किए गए पानी को संसाधन में बदलना

अब बेकार नहीं जाएगा गंदा पानी: शहरों में 'यूज़्ड वॉटर मैनेजमेंट' से बदल रही तस्वीर,…

3 hours ago

महिला और ट्रांसजेंडर समुदाय ने ‘स्वच्छता’ को बनाया सम्मान का जरिया

कूड़े के ढेर से उभरती सफलता की कहानियां: महिला और ट्रांसजेंडर समुदाय ने 'स्वच्छता ही…

3 hours ago

यात्री वाहनों के लिए नए CAFE नियम: 2027 से 16.7% बढ़ानी होगी माइलेज

कारों के लिए नए CAFE नियम अधिसूचित: 2027 से 16% बढ़ानी होगी माइलेज; EV, हाइब्रिड…

3 hours ago