Breaking News

US DNI तुलसी गब्बर्ड : पाकिस्तान-चीन के हथियार बढ़ा रहे मुश्किल

अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गब्बर्ड ने पाकिस्तान और चीन के परमाणु हथियारों को अमेरिका के लिए एक बड़ा और वास्तविक खतरा बताया है “

नई दिल्ली : द पॉलिटिक्स अगेन : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

उन्होंने एक गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि 2035 तक अमेरिकी मुख्यभूमि पर परमाणु हमलों का खतरा दस गुना बढ़ सकता है।

यह रिपोर्ट अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी के सालाना वर्ल्डवाइड थ्रेट असेसमेंट का हिस्सा है, जिसमें चीन को सबसे बड़ा सामरिक प्रतिद्वंद्वी बताया गया है।

सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी में गब्बर्ड का बयान

गाबर्ड की यह चेतावनी सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी की एक बैठक के दौरान आई। उन्होंने विस्तार से बताया कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान जैसे देश विभिन्न प्रकार के न्यूक्लियर वेपन विकसित कर रहे हैं, जिनकी पहुंच अमेरिका तक है।

गाबर्ड ने कहा, “पाकिस्तान और चीन ऐसे उन्नत डिलीवरी सिस्टम बना रहे हैं, जिनमें न्यूक्लियर और कन्वेंशनल दोनों पेलोड हैं। ये सिस्टम हमारे देश को सीधे अपने रेंज में ला रहे हैं।”

मिसाइल डिफेंस को भेदने वाले आधुनिक हथियार

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन के मुताबिक, चीन और रूस उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइलों, उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य आधुनिक हथियारों पर काम कर रहे हैं।

ये हथियार अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम (जैसे पैट्रियट और THAAD) को भेदने या बायपास करने में सक्षम हो सकते हैं।

गाबर्ड ने जोर दिया कि परमाणु हथियारों का यह विकास न केवल अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि पूरी दुनिया को अस्थिर कर सकता है।

कूटनीतिक प्रयास भी हों तेज

ईरान से जारी युद्ध के बीच यह चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण है। गाबर्ड ने सीनेटर्स से अपील की कि अमेरिका को अपनी डिफेंस क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ कूटनीतिक प्रयास भी तेज करने चाहिए।

Santosh SETH

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

2 minutes ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

25 minutes ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

35 minutes ago

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने फलता सीट का मतदान किया रद्द

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, फलता विधानसभा सीट का मतदान रद्द;…

44 minutes ago

जौनपुर हत्याकांड: लव मैरिज से नाराज ममेरे भाई ने दूल्हे को मारी गोली, 25 हजार का इनाम

जौनपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लव मैरिज से नाराज ममेरे भाई ने बारात…

55 minutes ago

लद्दाख में ‘श्वेत क्रांति’: अमित शाह ने करगिल में रखी 25 करोड़ के सोलर डेयरी प्लांट की आधारशिला

लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…

1 day ago