18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में 15,000 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों की तैनाती के साथ अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा: 15 हजार जवान तैनात, जानें ट्रैफिक, एयरपोर्ट और मेट्रो के हर बड़े अपडेट”
नई दिल्ली : संतोष सेठ की रिपोर्ट : THE POLITICS AGAIN
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
विदेशी मेहमानों, राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है।
विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल के अनुसार, सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता की सहूलियत का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
भारी तैनाती: आयोजन स्थल भारत मंडपम, प्रमुख होटलों और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए लगभग 15,000 दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।
नो-ड्रोन जोन: सुरक्षा के लिहाज से तय इलाकों में ड्रोन या किसी भी अनधिकृत फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ाने पर सख्त पाबंदी है।
कंट्रोल रूम: वीवीआईपी मूवमेंट और रास्तों की निगरानी कमांड एंड कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे की जाएगी।
लुटियंस दिल्ली में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते कई रास्ते आंशिक रूप से बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
नेशनल लोक अदालत: जो लोक अदालत पहले 12 सितंबर को होनी थी, वह अब 10 अक्तूबर को आयोजित होगी।
कोर्ट की सुनवाई: 11-12 सितंबर के लिए सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई अब 14 सितंबर को होगी। कुछ मामलों को 14 नवंबर के लिए भी री-शेड्यूल किया गया है।
विदेशी मेहमानों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर ‘पियर सी’ (Pier C) को खोल दिया गया है।
10 सितंबर की शाम से यहां अराइवल और डिपार्चर शुरू हो गया है।
पियर-सी के पूरी तरह चालू होने से टर्मिनल-3 की यात्री क्षमता करीब 50 प्रतिशत बढ़कर 3.10 करोड़ सालाना हो जाएगी।
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं बंद होने की सभी अटकलों को खारिज करते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि 11 से 13 सितंबर के बीच सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे और ट्रेनें अपने सामान्य समय पर चलेंगी।
चूंकि दिल्ली में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है और सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) को दफ्तर बंद रहते हैं, इसलिए सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम रहने की उम्मीद है।
पुलिस ने आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा है।
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: NMC ने जारी की नई सीट मैट्रिक्स, देश में…
ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय वार्ता, 'मेड इन इंडिया'…
ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी…