यूपी बोर्ड : 10वीं में यश प्रताप सिंह 97.83% अंक पाकर टॉपर बने, जबकि 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल अव्वल रहीं

“उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि 12वीं में महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है” 

प्रयागराज 25 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक महेंद्र देव से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं में द्वितीय स्थान पर अंशी 97.67 व अभिषेक कुमार यादव 97.67 अंक पाकर संयुक्त तौर पर दूसरे नंबर पर रहे। अंशी शिवाजी एस एन आई सी कटरा की छात्रा हैं, जबकि अभिषेक कुमार यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट बाराबंकी के छात्र हैं। 

तृतीय स्थान पर तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से सफल रहे, उनमें रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं

तृतीय स्थान पर तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से सफल रहे। उनमें रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। रितु गर्ग डॉक्टर डी पी एस वीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद की छात्रा हैं, अर्पित वर्मा बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर के छात्र हैं, वहीं सिमरन गुप्ता स्वर्गीय आरकेडीआईसी उमरी जालौन की छात्रा हैं। 

हाईस्कूल में 97.83 अंक लाकर यूपी टॉप करने वाले जालौन जिले के यश ने बताया कि उन्होंने अपने पिता और भाई की देखरेख में अपनी पढ़ाई की है

हाईस्कूल में 97.83 अंक लाकर यूपी टॉप करने वाले जालौन जिले और उमरी गांव के रहने वाले यश ने बताया कि उन्होंने अपने पिता और भाई की देखरेख में अपनी पढ़ाई की है। वह उमरी के श्रीमती रसकेंद्रीय इंटर कॉलेज में शिक्षारत हैं।

उनके पिता भी इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। यश कहते हैं कि स्कूल में पढ़ाई के साथ घर में प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई करते हैं। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करके देश सेवा करने की इच्छा रखते हैं। उनके बड़े भाई अनुज प्रताप बीएलएड कर रहे हैं। 

अयोध्या के रहने वाले अभिषेक कुमार ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है

अयोध्या के रहने वाले अभिषेक कुमार ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह रामसनेहीघाट के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र हैं। उनके पिता शिक्षक हैं और माता गृहिणी हैं। अभिषेक नियमित छह से सात घंटे की पढ़ाई करते थे। वह आगे भी पढ़ाई करना चाहते हैं। 

इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं

इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई प्रयागराज की छात्रा हैं। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से चार परीक्षार्थी 96.80 फीसदी अंक हासिल कर रहे हैं। साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह दूसरे स्थान पर हैं। साक्षी श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला अमरोहा की छात्रा हैं।

आदर्श यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जेके कादीपुर सुल्तानपुर के छात्र हैं। शिवानी सिंह एसपी इंटर कॉलेज शिकारो कोरांव प्रयागराज की छात्रा हैं। अनुष्का सिंह धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कंवर कौशांबी की छात्रा हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मोहिनी ने 96.40 फीसदी अंक हासिल किया है। मोहिनी सीएचएस सिंह इंटर कॉलेज जसवंत नगर इटावा की छात्रा हैं। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से बोर्ड परीक्षा के लिए 8,140 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 है। हाईस्कूल में 14,49,736 छात्र तथा 12,82,458 छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 14,58,983 छात्र तथा 12,46,024 बालिकाएं पंजीकृत हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.