New Aadhaar App Download UIDAI

UIDAI अलर्ट: पुराना आधार ऐप होगा बंद, डाउनलोड करें नया App

UIDAI का बड़ा अलर्ट: अगले महीने से हमेशा के लिए बंद हो जाएगा पुराना ‘आधार एप’, तुरंत डाउनलोड करें नया स्मार्ट App; जानें शानदार फीचर्स”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अगर आप भी अपने मोबाइल में आधार कार्ड से जुड़ा पुराना एप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने शुक्रवार को एक अहम जानकारी देते हुए देशवासियों से तुरंत नए ‘आधार एप’ (New Aadhaar App) पर शिफ्ट होने की अपील की है।

संस्था ने स्पष्ट किया है कि अगले महीने से पुराना आधार एप हमेशा के लिए काम करना बंद कर देगा।

नया एप पुराने के मुकाबले कहीं ज्यादा स्मार्ट, फास्ट और पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए लोगों को समय रहते इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए।

नए ‘आधार एप’ में क्या हैं खास सुविधाएं?

UIDAI ने इस नए एप को यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को केंद्र में रखकर डिजाइन किया है:

  • सुरक्षित QR शेयरिंग: इसमें दिए गए क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए आप अपनी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित तरीके से साझा कर सकते हैं।

  • प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल: आपकी निजी जानकारी पर अब आपका ही नियंत्रण होगा। आप अपनी मर्जी से ‘बायोमेट्रिक लॉक’ (Biometric Lock) कर सकते हैं।

  • फेस ऑथेंटिकेशन: इसमें फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे से पहचान) की आधुनिक सुविधा भी जोड़ी गई है।

  • सीमित जानकारी शेयरिंग: जरूरत पड़ने पर किसी को अपनी पूरी डिटेल देने के बजाय ‘सीमित जानकारी’ शेयर करने का शानदार विकल्प भी इस एप में मौजूद है।

4 महीने में 2.1 करोड़ डाउनलोड्स, घर बैठे हो रहे काम

नए आधार एप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे करीब चार महीने पहले ही लांच किया गया था और अब तक इसे 2.1 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस एप की मदद से 28 लाख से ज्यादा लोग बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे, घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट कर चुके हैं।

कोई भी स्मार्टफोन यूजर इस नए एप को ‘गूगल प्ले स्टोर’ से मुफ्त में डाउनलोड कर सकता है।

अब प्लास्टिक या कागज वाले आधार की जरूरत नहीं!

नए आधार एप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको हर जगह अपना कागज या प्लास्टिक वाला आधार कार्ड साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप अपने मोबाइल में इस नए आधार एप को ही वैध ‘आईडी प्रूफ’ (पहचान पत्र) के रूप में दिखा सकते हैं।

चाहे होटल में कमरा बुक करना हो, हवाई यात्रा करनी हो या शिक्षण संस्थाओं में कोई वेरिफिकेशन कराना हो, यह एप सत्यापन (Verification) के लिए हर जगह पूरी तरह मान्य होगा।