जौनपुर : बसंतू पाल के दो हत्यारोपी चाकू के साथ गिरफ्तार

“सुजानगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव झाड़ी में मिला था। मृतक की पहचान सुल्तानपुर के हरिपुर, करौंदी कला निवासी 52 वर्षीय बसंतू पाल के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है”

जौनपुर 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शनिवार सुबह पत्नी मालती देवी ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जौनपुर के परसथ (बेलवा बाजार) निवासी त्रिवेणी पाठक और वाराणसी के कजाकपुर धोबीघाट निवासी राजाराम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक बसंतू पाल झाड़-फूंक का काम करता था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक, सत्तन की पत्नी को लगभग 10 सालों से बच्चा नहीं हो रहा था।

इसके लिए सत्तन ने बसंतू पाल से झाड़फूंक करवाया था। आरोपियों ने झाड़फूंक के नाम पर बसंतू पाल को काफी पैसे दिए थे, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।इसके बाद आरोपियों ने अपने दिए गए पैसे वापस मांगे।

सी विवाद के चलते आरोपियों ने बसंतू पाल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: चीनी व्यापारियों पर कसी नकेल, 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक लिमिट

जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : न्यायिक सेवा के लिए अब 1 साल की वकालत अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…

8 hours ago

मायावती का अखिलेश पर प्रहार: जयंत पर टिप्पणी अमर्यादित, गिरगिट है सपा

मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…

8 hours ago

तेलंगाना: फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटा, 2 मजदूरों की मौत, 9 घायल

तेलंगाना में बड़ा औद्योगिक हादसा: फार्मा कंपनी का रिएक्टर फटने से भीषण आग, 2 मजदूरों…

11 hours ago

बिहार / बेतिया: बेकाबू बस ने ऑर्केस्ट्रा भीड़ को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत

बेतिया में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: छठिहार के ऑर्केस्ट्रा में घुसी बेकाबू…

11 hours ago

हिमाचल की 82 दवाएं जांच में फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

CDSCO का बड़ा खुलासा: हिमाचल में बनी 82 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, देश के…

11 hours ago