जौनपुर : ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकांड में आरोपी का घर गिराने का आदेश

“गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला आया है”

जौनपुर 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

तहसीलदार ने आरोपी लालता यादव के ग्राम समाज की भूमि पर बने घर को गिराने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल 30 अक्टूबर को भूमि विवाद के चलते तलवार से काटकर अनुराग की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लालता यादव आरोपी है।जौनपुर के तहसीलदार ने शुक्रवार को धारा 67A के तहत छह पन्नों का विस्तृत फैसला सुनाया।

इसमें बंजर खाते की भूमि पर बने मकान को तत्काल प्रभाव से बेदखल कर गिराने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने मकान मालिकों पर 76,950 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

गौराबादशाहपुर पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

अधिवक्ता सत्यबीर सिंह के अनुसार, अनुराग के परिजन और ग्रामीण पिछले एक साल से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस मुकदमे में एक साल के भीतर 50 से अधिक तारीखें पड़ीं। सत्यबीर सिंह ने बताया कि उनके तीन महीने पहले इस मामले से जुड़ने के बाद मुकदमे में तेजी आई।

बताया कि पहले इस मामले में जमीन को ‘मिल-जुमला नंबर’ बताया जाता था, जिससे सुनवाई में बाधा आती थी। इस नए फैसले से पीड़ित परिवार को राहत मिली है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: चीनी व्यापारियों पर कसी नकेल, 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक लिमिट

जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : न्यायिक सेवा के लिए अब 1 साल की वकालत अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…

7 hours ago

मायावती का अखिलेश पर प्रहार: जयंत पर टिप्पणी अमर्यादित, गिरगिट है सपा

मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…

7 hours ago

तेलंगाना: फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटा, 2 मजदूरों की मौत, 9 घायल

तेलंगाना में बड़ा औद्योगिक हादसा: फार्मा कंपनी का रिएक्टर फटने से भीषण आग, 2 मजदूरों…

10 hours ago

बिहार / बेतिया: बेकाबू बस ने ऑर्केस्ट्रा भीड़ को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत

बेतिया में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: छठिहार के ऑर्केस्ट्रा में घुसी बेकाबू…

10 hours ago

हिमाचल की 82 दवाएं जांच में फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

CDSCO का बड़ा खुलासा: हिमाचल में बनी 82 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, देश के…

10 hours ago