Breaking News

ट्रंप का ईरान को फाइनल अल्टीमेटम, मंगलवार रात 8 बजे हमले की चेतावनी

“महायुद्ध की आहट ! ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम : “रास्ता खोलो, वरना मंगलवार रात 8 बजे होगा हमला 

वाशिंगटन/तेहरान: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा को एक बार फिर आगे बढ़ाते हुए एक बेहद सख्त और अंतिम चेतावनी (Ultimatum) जारी की है।

ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर ईरान ने जल्द ही ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को नहीं खोला और कोई समझौता नहीं किया, तो उसे इसके गंभीर और विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे।

मंगलवार रात 8 बजे का दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर एक संक्षिप्त लेकिन खौफनाक पोस्ट करते हुए हमले का समय भी तय कर दिया है।

 

उन्होंने लिखा, ‘मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)!’ इससे पहले उन्होंने बेहद आक्रामक लहजे में चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने व्यापारिक जहाजों का रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिकी सेना उसकी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर सकती है।

ट्रंप ने यहां तक कहा कि ‘अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो ईरान के पावर प्लांट और पुल सब कुछ हमारे निशाने पर होंगे।’

48 घंटे की मोहलत को बढ़ाकर 8 अप्रैल किया

गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके थे, जिसे कई बार बढ़ाया गया। अब इस नई समय-सीमा को बढ़ाकर 8 अप्रैल की रात तक कर दिया गया है।

एक हालिया इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि समझौते की गुंजाइश अभी भी बाकी है, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो वे ‘सब कुछ खत्म कर देंगे।’

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की आम जनता अपनी ही सरकार से नाखुश है और वे संभावित अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन कर सकते हैं।

हमले की आशंका से सहमी दुनिया

इससे पहले ट्रंप दावा कर चुके हैं कि ईरान का एक बड़ा पुल हमले में गिराया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो इससे भी बड़े हमले हो सकते हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल व्यापार का सबसे अहम समुद्री रास्ता है। एक तरफ दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत की कोशिशें जारी हैं, तो दूसरी ओर ट्रंप की सख्त बयानबाजी से सैन्य कार्रवाई की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले कुछ घंटे इस पूरे मामले और वैश्विक शांति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

4 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

10 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago