हुगली : विद्यासागर सेतु पर मेंटेनेंस के कारण आज पूरे दिन ट्रैफिक डायवर्जन

“हुगली रिवर ब्रिज कमिशन रविवार 9 नवंबर को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक विद्यासागर सेतु पर स्टे-केबल, होल्डिंग डाउन केबल और बेयरिंग बदलने का बड़ा काम करेगा। इस वजह से सुबह 4 बजे से रात 9:30 बजे तक सेतु पूरी तरह बंद रहेगा”

हुगली 08 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस ने जनहित में 6 अहम डायवर्जन रूट जारी किये हैं। पुलिस ने अपील की है कि सुबह 4 बजे से रात 9:30 बजे तक विद्यासागर सेतु से यात्रा करने से बचें। रेडियो, FM और सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट मिलेंगे। यात्री गूगल मैप या कोलकाता ट्रैफिक ऐप की मदद लें।

कोलकाता जाने वाले यात्री 

मालवाहक वाहन को छोड़कर सभी गाड़ियां हावड़ा ब्रिज (रवींद्र सेतु), निवेदिता सेतु या पुराना बाली ब्रिज (विवेकानंद सेतु) लें। NH-16 कोलाघाट की ओर से आ रहे ट्रक-लॉरी धूलागढ़-निब्रा-सलप-पाकुड़िया-CCR ब्रिज होते हुए निवेदिता सेतु लें। डानकुनी की ओर से आने वाले मालवाहक वाहन भी सीधे निवेदिता सेतु का इस्तेमाल करें।

हावड़ा-कोलाघाट-डानकुनी जाने वाले 

 हावड़ा जाने के लिए हावड़ा ब्रिज या निवेदिता सेतु चुनें। कोलाघाट (मालवाहक वाहन छोड़कर) दो रास्ते: काजीपाड़ा → जीटी रोड → बेताईतल्ला → आंदुल रोड → आलमपुर → NH-16 → धूलागढ़ → रानीहाटी, हांग संग क्रॉसिंग → कोना एक्सप्रेसवे → निब्रा → बायें मुड़कर NH-16 → अंकुरहाटी → धूलागढ़।

डानकुनी के तीन विकल्प

हांग संग → कोना एक्सप्रेसवे → NH-16 → पाकुड़िया → CCR ब्रिज → माइतीपाड़ा, हांग संग → दायें शैलेन मन्ना सरणी → शानपुर मोड़ → हावड़ा-आमता रोड → सलप → NH-16 → पाकुड़िया एवं काजीपाड़ा → जीटी रोड/फोरशोर रोड → सलकिया → बाली → जीरो पॉइंट → माइतीपाड़ा।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

10 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

10 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

13 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

14 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

16 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

16 hours ago