कोलकाता : गरियाहाट फ्लाईओवर के मरम्मत को शासन से मिली मंजूरी

“महानगर के 3 फ्लाइओवर एजेसी बोस फ्लाईओवर, पार्क स्ट्रीट और गरियाहाट फ्लाईओवर की मरम्मत HRBC करना चाहता है। स्वास्थ्य जांच में इसके लिए सुझाव आये हैं। इस संबंध में फाइलें राज्य सचिवालय में भेजी गई हैं। गरियाहाट के लिए अनुमोदन मिल गया है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जायेगा”

कोलकाता 08 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

एचआरबीसी के सेक्रेटरी ने बताया गरियाहाट फ्लाईओवर की मरम्मत की जायेगी। इसके लिए इसे कुछ दिनों तक पूरी तरह बंद रखना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में हमलोग आगे बढ़ रहे हैं।

तारीख अभी तय नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर पार्क स्ट्रीट और एजेसी बोस फ्लाईओवर के लिए नवान्न से अनुमोदन आते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जायेगा।

शहर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए बहुत जरूरी 

इन तीनों फ्लाइओवर की मरम्मत शहर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए बहुत जरूरी मानी जा रही है, क्योंकि ये कोलकाता के सबसे व्यस्त इलाकों को आपस में जोड़ते हैं।

एचआरबीसी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गरियाहाट फ्लाईओवर के नीचे भारी संख्या में हॉकर्स हैं। दुकानें हैं। यहां मरम्मत कार्य के लिए चरणबद्ध् तरीके से हाॅकर्स को स्थानांतरित करना होगा, तभी मरम्मत कार्य किया जा सकता है।

सेकेंड हुगली ब्रिज पर एचआरबीसी का विशेष फोकस

हावड़ा कोलकाता को जोड़ने वाला सेकेंड हुगली ब्रिज की मरम्मत का काम जारी है। यह अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य हो रहा है। एचआरबीसी सेकेंड हुगली ब्रिज के मरम्मत कार्य पर फोकस कर रहा है। इसके लिए कई बार ब्रिज पर वाहनों का आवागमन कई घंटे के लिए पूरी तरह से बंद किया जा चुका है।

मुख्य बातें

करोड़ों खर्च होने का अनुमान

अनुमोदन की स्थिति

  • मरम्मत से जुड़ी फाइल राज्य सचिवालय भेजी जा चुकी है। प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
  • गरियाहाट फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

वर्तमान स्थिति 

●फ्लाईओवर की सड़क पर कई जगहों पर परतें उखड़ गयी हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

10 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

11 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

13 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

14 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

16 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

16 hours ago