“तेलंगाना में एक विशाल ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है और इसमें मिले ड्रग्स की कीमत 12 हजार करोड़ बताई जा रही है। 13 आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं”
हैदराबाद 06 / 09 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
मीरा-भयंदर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना में एक विशाल ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 32 हजार लीटर रॉ एमडी ड्रग्स बरामद किए हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की शुरुआत महज 200 ग्राम ड्रग्स की बरामदगी से हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई थी। लेकिन मामले की गहराई में जाते-जाते पुलिस को ड्रग्स निर्माण की इस बड़ी फैक्ट्री तक पहुंच मिली।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए नेटवर्क का देश और विदेशों में फैला हुआ बड़ा कनेक्शन सामने आ रहा है। बरामद की गई ड्रग्स और फैक्ट्री से मिले केमिकल्स को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई ड्रग्स माफिया के खिलाफ मीरा-भयंदर पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…