“दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से करोड़ो का कलश चोरी हुआ है। कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे। बीते मंगलवार को कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे”
नई दिल्ली 06 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है। लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा।
इस कलश की खासियत क्या है?
इस कलश की कीमत करोड़ों में है। करीब 1 करोड़ रुपये का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी हुआ है। चोरी हुआ कलश 760 ग्राम सोने का बना है, जिस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे। इस कलश के बारे में कारोबारी सुधीर कुमार जैन ने कहा, “ये कलश बहुमूल्य है और चोर धार्मिक वेशभूषा धारण करके आया था।”
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…