किशोर की ट्रेन के इंजन से टकराकर मौत

“गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में जौनपुर-औड़िहार रेलवे प्रखंड पर एक युवती को बचाने के चक्कर में एक किशोर ट्रेन के इंजन से टकरा गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई”
कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी अंशिका (14) रविवार को लगभग चार बजे रेलवे लाइन से होते हुए सिर पर पुआल लादकर जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन का इंजन तेज रफ्तार से आ रहा था। किशोरी इंजन को नहीं देख पा रही थी।
पास में मौजूद किशन गौतम (16) पुत्र रामजीत किशोरी को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। उसने अंशिका को तेज धक्का देकर दूसरी तरफ धकेल दिया। इससे अंशिका बाल-बाल बच गई, लेकिन खुद किशन इंजन की चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशन की मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। ग्रामीणों के मुंह से यही निकल रहा था दूसरे की जान बचाने के लिए किशन ने अपनी जान की कुर्बान कर दी।
कार्यवाहक थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर रवि प्रकाश ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंच गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago