तमिलनाडु फ्लोर टेस्ट: सीएम विजय का शक्ति प्रदर्शन, AIADMK में टूट
तमिलनाडु में ‘विजय’ का शक्ति प्रदर्शन आज: फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK में बड़ी टूट, 30 बागियों का मिला साथ; जानें क्या है पूरा गणित”
चेन्नई: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
तमिलनाडु की राजनीति के लिए आज का दिन ‘सुपर वेडनेसडे’ साबित होने वाला है। मुख्यमंत्री और टीवीके (TVK) सुप्रीमो सी. जोसेफ विजय आज विधानसभा के सदन में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे।
हालांकि, इस महत्वपूर्ण सदन परीक्षण (Floor Test) से ठीक पहले राज्य के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
मुख्यमंत्री विजय ने मंगलवार को एआईएडीएमके (AIADMK) के बागी गुट के कद्दावर नेताओं—एसपी वेलुमणि और सीवी शनमुगम से मुलाकात की।
इस मुलाकात को सदन में शक्ति प्रदर्शन से पहले की सबसे बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।
AIADMK में बड़ी सेंधमारी: 47 में से 30 विधायकों का समर्थन!
सूत्रों के अनुसार, वेलुमणि-शनमुगम खेमे ने दावा किया है कि उनके पास एआईएडीएमके के 47 विधायकों में से 30 का ठोस समर्थन प्राप्त है।
इन नेताओं ने मुख्यमंत्री विजय को आश्वस्त किया है कि ये सभी 30 विधायक बुधवार को होने वाले विश्वास मत (Confidence Vote) के दौरान टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान करेंगे।
एनडीए से नाता तोड़कर विजय के करीब आए बागी
राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा बागी गुट के रणनीतिक फैसले की है। दरअसल, मुख्यमंत्री विजय और उनकी पार्टी टीवीके ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे एनडीए (NDA) के साथ रहने वाले किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
इसी शर्त को पूरा करने के लिए सीवी षणमुगम ने मंगलवार सुबह ही एनडीए से नाता तोड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया।
इसके तुरंत बाद उन्होंने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर एसपी वेलुमणि को विधायक दल का नेता घोषित करने की अपील भी की है।
स्पीकर के सामने धर्मसंकट: असली नेता कौन?
सदन में आज नवनियुक्त स्पीकर जेसीडी प्रभाकर के सामने सबसे बड़ी चुनौती एआईएडीएमके के असली नेतृत्व को पहचानने की होगी।
एक तरफ बागी गुट वेलुमणि के लिए दावा ठोक रहा है, तो दूसरी तरफ एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी पालनीस्वामी (EPS) ने विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखकर खुद को विधायक दल का असली नेता बताया है।
गठबंधन सहयोगियों का जताया आभार
फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम विजय अपनी रणनीति को पुख्ता करने में जुटे हैं। उन्होंने मंगलवार को टीवीके के सहयोगी दल के नेता तिरुमावलन (VCK) और आईयूएमएल (IUML) के नेताओं से भी मुलाकात की।
विजय ने सरकार को समर्थन देने और संकट के समय साथ खड़े रहने के लिए इन दलों के नेताओं का आभार व्यक्त किया।
यूपी में भारी बारिश पर सीएम योगी सख्त: 24 घंटे में मुआवजे का निर्देश, त्योहारों…
इसरो का महा-अलर्ट: अक्टूबर से दिसंबर तक 3 विनाशकारी चक्रवातों का खतरा, 44 साल का…
वाराणसी और पूर्वांचल बुलेटिन: हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं ठप, जौनपुर गोलीकांड में दबिश तेज, गंगा…
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: शुक्रवार को ठप रहेंगी सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह और पेंशन सुधार पर…
गोंडा में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में व्यापारी की नृशंस हत्या, मंत्री के धरने के…
बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों की 43 लाख आबादी प्रभावित, 951 कम्युनिटी किचन…