जौनपुर/शाहगंज – पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला

“शाहगंज नगर क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी नाथ तिराहे के समीप कालिका काॅलोनी में भाडे के मकान में रह रहे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पत्नी घायल हो गई”

शाहगंज 15 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के रावतपुरा थाना क्षेत्र के मसेरन गांव निवासी रवीकांत (25) का विवाह आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सोम्माडीह गांव निवासी मनीषा (21) के साथ हुआ था।

पति-पत्नी अपने पूरे परिवार के साथ नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी नाथ तिराहे समीप कालिका काॅलोनी में किराए के मकान मेंं रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम पति-पत्नी के बीच ससुराल मध्य प्रदेश जाने को लेकर विवाद हो गया।

उसी बात को लेकर आवेश में आकर पति रविकांत ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन पहुंचा बडा भाई सुबाष ने अपने भाई रवीकांत की पिटाई कर दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

2 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

2 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

2 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

2 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

2 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

14 hours ago