“पहलगाम आतंकी हमले का दर्द हर किसी भारतीय नागरिक के सीने में है। पीएम मोदी ने आतंकी हमले के बाद हाई लेवल बैठक की है। भारत अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के फिराक में है”
अमरावती 03 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश गुस्से में है। भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश के अमरावती शहर पहुंचे। तेलगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वह पीएम मोदी से मिले। हमेशा हसमुख रहने वाले पीएम मोदी बेहद दुखी दिखे।
सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमला काफी दुखद है। नायडू ने बताया कि पीएम मोदी के लिए देश हमेशा फर्स्ट रहा है। इस दौरान सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे एवं राज्य सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने पीएम मोदी के सामने कहा, ‘100 पाकिस्तानियों का समाधान नमो मिसाइल है।’
शेर के आगे नहीं खेलना चाहिए
मंच से बोलते हुए नारा लोकेश ने कहा, ‘पाकिस्तान ने सीमा लांघी है। मासूमों को मारा है। बहुत बड़ी गलती की है। एक नहीं सौ पाकिस्तान भी आते हैं, तब देश की जमीन की घास भी नहीं उखाड़ सकते हैं।
सौ पाकिस्तानियों का समाधान है, हमारा मिसाईल नमो (नरेंद्र मोदी)। शेर के आगे खेलना नहीं चाहिए। अगर खेलोगे तो शेर ऐसा पंजा मारेगा कि विश्व पटल से पाकिस्तान का नाम गायब हो जाएगा। आज हालत ये है कि पाकिस्तान में कुछ आर्मी अफसर इस्तीफा दे चुके हैं, तो कुछ छुट्टी पर गए हैं। ये नमो है।’
आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री हैं नारा लोकेश
पीएम मोदी के सामने नमो मिसाइल की बात करने वाले नारा लोकेश वर्तमान में आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वे सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, मानव संसाधन विकास, और रियल टाइम गवर्नेंस (RTG) विभागों के मंत्री हैं। उन्होंने 12 जून 2024 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
कड़े फैसले का करते हैं पूरा समर्थन- नायडू
आंध्र प्रदेश के अमरावती में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले से बेहद दुखी होने के बावजूद पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में भाग लिया, जो उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम आतंकवाद से निपटने के लिए कड़े फैसले लेने में उनका पूरा समर्थन करते हैं।’
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…