Breaking News

श्रीनगर – संडे मार्केट में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, छह घायल

“जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने रविवार को आतंकियों ने श्रीनगर के संडे बाजार में ग्रेनेड हमला कर दिया। हमले में छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है”

श्रीनगर 03 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के आतंकियों एक बार फिर ग्रेनेड हमला किया है। रविवार को भीड़भाड़ वाले संडे बाजार में एक ग्रेनेड हमला किया। हमले में करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। साथ ही आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने टीआरसी के पास एक भरे बाजार में ग्रेनेड फेंका, हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घायल लोगों को केवल कुछ छर्रे लगे हैं। घटना के तुरंत बाद, पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों द्वारा घेर लिया गया ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके। इस हमले से संबंधित और जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के रविवार बाजार में निर्दोष खरीददारों पर हुए ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि घाटी के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में हमलों और मुठभेड़ों की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, इस प्रकार के हमले के लिए निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। यह घटना गहरी चिंता का विषय है।

सुरक्षा बलों से आग्रह किया कि वे इन हमलों की श्रृंखला को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें ताकि लोग बिना किसी डर के अपने जीवन को सामान्य रूप से जी सकें। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago