“सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-जी एन एस एस के अंतर्गत 20 किलोमीटर की छूट कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह एक अलग तरह की छूट है, जिसमें टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कार मालिकों या ड्राइवरों को एक विशेष पास प्राप्त करने के बाद मुफ्त यात्रा करने की अनुमति होगी”
नई दिल्ली 13 / 09 / 2024 (शब्द) संतोष सेठ की रिपोर्ट
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-जीएनएसएस के अंतर्गत 20 किलोमीटर की छूट कोई नई बात नहीं है।
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह एक अलग तरह की छूट है, जिसमें टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कार मालिकों या ड्राइवरों को एक विशेष पास प्राप्त करने के बाद मुफ्त यात्रा करने की अनुमति होगी।
सचिव ने इस महीने की 10 तारीख को जारी एक अधिसूचना को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को स्पष्ट किया।
श्री जैन ने कहा कि मंत्रालय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार कार स्क्रैपिंग नीति के दायरे में सभी राज्यों को लाने के लिए प्रयास कर रहा है।
स्क्रैपिंग नीति से 15 साल से अधिक पुराने वाहनों का उपयोग बंद करना अनिवार्य हो जाएगा।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…