सोलन – आंगनबाड़ी भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 एवं 19 नवम्बर को, 36 पदों पर होगी नियुक्ति

“समेकित बाल विकास परियोजना कुनिहार स्थित अर्की के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नौ पद तथा सहायिकाओं के 30 पदों पर भर्ती के लिए 18 व 19 नवंबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे”

सोलन 04 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद के लिए आंगनबाड़ी वृत्त पलानिया की ग्राम पंचायत दधोगी के आंगनबाड़ी केंद्र कडयाह, आंगनबाड़ी वृत्त नवगांव की ग्राम पंचायत बैरल के आंगनबाड़ी केंद्र बोई, आंगनबाड़ी वृत्त अर्की-दो की ग्राम पंचायत बातल के आंगनबाड़ी केंद्र बातल-दो, वृत्त भराडीघाट की ग्राम पंचायत क्यारड के आंगनबाड़ी केंद्र गतैड तथा ग्राम पंचायत हनुमान बडोग के आंगनवाड़ी केंद्र बटैड, आंगनबाड़ी केंद्र अर्की-दो की ग्राम पंचायत सानन के आंगनबाड़ी केंद्र सेरी व सानन, आंगनबाड़ी वृत्त प्लानिया की ग्राम पंचायत दानोघाट के आंगनबाड़ी केंद्र सेरगलोटिया तथा आंगनबाड़ी वृत्त कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट के आंगनबाड़ी केंद्र हाटकोट-एक में साक्षात्कार 18 नवंबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अर्की में प्रात: 11 बजे से होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए 19 नवंबर को प्रात: 11.बजे होगी।

इन पदों के लिए 11 नवंबर सांय पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हों।

इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र अथवा बाल विकास

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago