“उत्तर प्रदेश के बागपत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष यूनुस चौधरी को पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। यूनुस चौधरी का युवती के सामने अश्लील हरकत करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है”
बागपत 04 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
युनूस चौधरी को पद से हटाए जाने की पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने शनिवार शाम को की। उन्होंने बताया कि उनकी इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर बात हुई है, जिसमें उन्होंने युनूस चौधरी को बागपत जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने की बात कही है।
क्या पार्टी से भी होंगे निष्कासित?
कांग्रेस प्रवक्ता त्यागी के अनुसार, युनूस चौधरी का एक युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ था, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने यह कार्रवाई की है। क्या युनूस चौधरी को पार्टी से भी निकाला जाएगा?
इस सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस पर फैसला जल्द ही पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उधर, इस मामले में बातचीत के लिए युनूस चौधरी से उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में युनूस चौधरी ने इस घटना को अपने राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा वीडियो को एडिट कर प्रसारित किया गया है।
घटना के बारे में पूछने पर बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…