सोलन : बद्दी नालागढ़ में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, 37 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

“मंगलवार रात से हो रही मूसलधार बारिश ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में जलशक्ति विभाग की बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। नालागढ़ डिवीजन में जहां दस उठाऊ पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, बद्दी डिवीजन में 27 पेयजल और चार सिंचाई योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं”

बद्दी 07 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

विभागीय अधिकारियों ने दोनों डिवीजनों में अब तक कुल नुकसान करीब तीन करोड़ रुपए आंका है। अधिशाषी अभियंता नालागढ नीरज गुप्ता ने बताया कि नालागढ़ डिवीजन के तहत बेहली-बोंटा, ओड़ा-दिग्गल, रामशहर उठाऊ पेयजल योजना सहित कुल दस योजनाएं बारिश से प्रभावित हुई हैं।

इन योजनाओं को बहाल करने के लिए विभाग प्रयासरत है, लेकिन कुछ इलाकों में सडक़ मार्ग बंद होने से बहाली कार्य बाधित हो रहा है। अनुमानित रूप से इनसे विभाग को लगभग 6.5 लाख का नुकसान हुआ है। बद्दी डिवीजन में स्थिति और भी गंभीर है।

अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि बारिश से 27 पेयजल योजनाएं और चार सिंचाई योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इनसे विभाग को एक करोड़ 71 लाख का अनुमानित नुकसान हुआ है।

इसके अतिरिक्त सीवरेज लाइनों को भी भारी क्षति पहुंची है, जिससे 21 लाख रुपए का नुकसान आंकड़ा गया है। बद्दी की चंडी पेयजल योजना, जिससे क्षेत्र की 14 पंचायतों को पानी आपूर्ति होती है, भी क्षतिग्रस्त हुई है। इसी तरह भटोलीकलां योजना जो बद्दी के बड़े हिस्से को जल आपूर्ति करती है भी प्रभावित है।

खरोटा, गुरदासपुरा, कथ, लोह तुझार, पट्टा ताल सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण योजनाएं भी बारिश की भेंट चढ़ चुकी हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मौसम और सडक़ मार्ग सामान्य होने के बाद ही बहाली कार्य पूरी रफ्तार पकड़ पाएंगे। बोर्ड ने नुकसान का प्रारंभिक आकलन तैयार कर लिया है और वैकल्पिक आपूर्ति के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाई जा रही है।

सोलन में पीडब्ल्यूडी ऑफिस का डंगा धराशायी

सोलन शहर के व्यस्त चौक बाजार में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक निर्माण विभाग के भवन के नीचे बना एक विशाल डंगा अचानक धराशायी हो गया।

गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। डंगे के गिरने से बाजार से सटा रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में डर का माहौल है। हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग के जर्जर भवन की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है, जिससे एक बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.