सोलन – दुकान से ले उड़े थे हजारों का सामान, अब हुए गिरफ्तार
“पुलिस थाना सोलन के तहत कपड़े की दुकान के बाहर से चोरी करने वाले दो आरापियों को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। यहीं नहीं पुलिस ने चोरी हुए सामान में से 80 प्रतिशत सामान को इनके कब्जे से बरामद किया”
सोलन 22 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जानकारी अनुसार 19 नवंबर को आर्यन गुप्ता निवासी जौणाजी रोड सोलन तहसील ने पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनकी माल रोड पर रेडीमेट कपड़ों की दुकान है।
इन्होंने लुधियाना से रेडीमेट कपड़े मगवाए थे तथा उक्त कपड़े का नग लेबर द्वारा 19 नवंबर को इनकी दुकान के बाहर छोड़ा था। प्रात: के समय जब यह दूकान पर आए तो दुकान के बाहर रखा कपड़े का नग मौजूद न था।
जब यह आसपास के सीसीटीवी चैक कर रहे थे तो इसी दौरान पुराना उपायुक्त कार्यालय के दुकानदार ने इन्हें बतलाया कि इसकी दुकान के बाहर रखी प्याज व आलू के दो बोरी भी चोरी हुई है।
जब इन्होंने सीसीटीवी चैक किए तो पाया कि एक कार सपरून की तरफ से आई जो सन्नी साइड को जाने वाले रोड के पास खड़ी हुई।
जिसमें एक युवक, समीप की दुकान पर उतरा तथा उक्त युवक ने दुकान के बाहर राखी प्याज व आलू की दो बोरी उठाकर कार में डाली उसके बाद उक्त कार मालरोड पर इसकी दुकान के पास रूकी तथा इसकी दुकान के बाहर रखे कपड़े के नग को उठाकर गाड़ी में डालकर चोरी करके ले गए।
इन दोनों के चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 35508 रुपए है। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सोलन शहर व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त गाड़ी की तलाश की गई।
तलाश के दौरान उक्त चोरी में सलिप्त दो आरोपियों गौरव निवासी लक्कड़ बाजार शिमला जिला शिमला (30) व धनपाल टांक निवासी लक्कड़ बाजार शिमला जिला शिमला (30) वर्ष को सदर को विक्ट्री टनल शिमला के पास से गिरफ्तार किया।
वारदात में सलिप्त कार को जब्त करके कब्जे पुलिस में लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं जिनके विरूद्ध जिला शिमला के सदर थाना में चोरी के दो मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।











