सोलन : जिले में आग का तांडव, 20 के करीब जंगल आग की जद में आए

“सोलन जिले में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। जिला सोलन के 20 से अधिक जंगल आग से धधक रहे हैं। सोलन के साथ लगते धरोट के जंगल में बीते दिन से आग लगी है”

 
सोलन 28 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
वन विभाग के वन रक्षक सहित वन मित्र दिन रात एक कर स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इसके अलावा देलगी, सायरी परवाणु के जंगल भी आग से धधक रहे हैं। होमगार्ड के कमााडेंट संतोष शर्मा ने बताया कि जिला सोलन में 15 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई है।
 
उन्होंने कहा कि यह लोगों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तैयार हैं और पानी की समुचित व्यवस्था है। इसके अलावा सभी होमगार्ड के जवानों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई है। उन्होंने लोगों से भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को कॉल करने की अपील की है।