यूपी वोटर लिस्ट

SIR : यूपी में 2 करोड़ वोटरों के नाम कटे, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

यूपी चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, कटे 2 करोड़ 5 लाख नाम; प्रदेश में बचे 13.40 करोड़ मतदाता “

लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची (Voter List) को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है।

राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।

सबसे बड़ी खबर यह है कि इस नई सूची से प्रदेश के 2 करोड़ 5 लाख (2.05 करोड़) वोटरों के नाम काट दिए गए हैं।

15 करोड़ से घटकर 13.40 करोड़ हुए मतदाता

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश में कुल 15 करोड़ 44 लाख मतदाता रजिस्टर्ड थे।

लेकिन छंटनी और वेरिफिकेशन के बाद जो फाइनल लिस्ट जारी हुई है, उसमें अब करीब 13 करोड़ 40 लाख (सटीक आंकड़ा: 13,39,84,792) मतदाता ही रह गए हैं।

जनवरी में जब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी, तब 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम काटे गए थे। इनमें से कई की मैपिंग नहीं हो पाई थी और कई लोगों को नोटिस जारी किए गए थे।

हालांकि, आपत्तियों और नए फॉर्म्स के निस्तारण के बाद, जनवरी की ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में करीब 84 लाख वोटरों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नाम कटने पर क्या करें?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वैध नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

ऐसे मतदाता सबसे पहले अपने जिले के जिलाधिकारी (DM/जिला निर्वाचन अधिकारी) से शिकायत कर सकते हैं।

उसके बाद भी समाधान न होने पर सीधे मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा, जो लोग SIR प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अभी भी ‘फॉर्म 6’ (Form 6) भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं और वोटर बन सकते हैं।


वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम? (Step-by-Step Guide)

मतदाता अपना नाम चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट्स voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले ECI की ऑफिशियल वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/ पर जाएं।

  2. ‘वोटर लिस्ट’ या ‘Electoral Roll’ सेक्शन में जाकर राज्य (Uttar Pradesh) सेलेक्ट करें।

  3. Roll Type में जाकर ‘Final Roll’ या ‘SIR Final Roll’ को चुनें।

  4. ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपना जिला (जैसे- लखनऊ, कानपुर, वाराणसी आदि) चुनें।

  5. इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) और बूथ नंबर चुनें।

  6. सर्च बॉक्स में अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करें।

  7. इसके बाद आपके सामने PDF फॉर्मेट में पूरी लिस्ट आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.