India Deploys Nuclear Weapons SIPRI

SIPRI Report: भारत ने पहली बार तैनात किए 12 परमाणु हथियार !

SIPRI Report 2026: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत का बड़ा कदम, पहली बार मोर्चे पर तैनात किए 12 परमाणु हथियार; पाकिस्तान छूटा पीछे”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और दुनिया भर में बने युद्ध जैसे हालातों के बीच भारत की सामरिक और परमाणु ताकत को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

‘The Politics Again’ की डिफेंस डेस्क के अनुसार, रक्षा क्षेत्र पर नजर रखने वाले प्रतिष्ठित ग्लोबल रिसर्च इंस्टीट्यूट SIPRI (सिपरी) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि भारत न केवल तेजी से अपने न्यूक्लियर हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है, बल्कि उसने पहली बार अपने 12 परमाणु हथियारों को सीधे मोर्चे पर तैनात (Deploy) भी कर दिया है।

पाकिस्तान से काफी आगे निकला भारत: 190 तक पहुंचा आंकड़ा

सिपरी की लेटेस्ट रिपोर्ट भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु हथियारों की होड़ की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है।

एक समय था जब भारत इस मामले में पाकिस्तान से पीछे था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है:

  • 2014 की स्थिति: उस वक्त भारत के पास 90 से 110 परमाणु हथियार थे, जबकि पाकिस्तान 100 से 120 हथियारों के साथ आगे था।

  • 2024 और 2025: रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में भारत के पास 172 हथियार थे, जो 2025 में बढ़कर 180 हो गए।

  • 2026 के ताजा आंकड़े: हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के परमाणु हथियारों की संख्या एक बड़ी छलांग लगाते हुए 190 पहुंच गई है।

  • पाकिस्तान की स्थिति: इसके विपरीत, 2024, 2025 और 2026 में पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों की संख्या 170 पर ही स्थिर रही है।

12 न्यूक्लियर हथियारों के ‘डिप्लॉयमेंट’ (Deployment) का क्या मतलब है?

रिपोर्ट का सबसे अहम और रणनीतिक हिस्सा यह दावा है कि भारत ने पहली बार 12 न्यूक्लियर हथियारों को ‘डिप्लॉय’ कर दिया है। सामरिक भाषा में इसका एक बहुत बड़ा अर्थ होता है:

  1. वॉरहेड और मिसाइल (वेक्टर): आम तौर पर न्यूक्लियर वॉरहेड (विस्फोटक हिस्सा) और वेक्टर (मिसाइल) को सुरक्षा कारणों से अलग-अलग जगह स्टोर किया जाता है।

  2. तैनाती की प्रक्रिया: जब हमले या युद्ध की गंभीर नौबत आती है, तभी मिसाइल पर न्यूक्लियर वॉरहेड को अटैच किया जाता है। मिसाइल पर वॉरहेड लगने के बाद इसे एक सीक्रेट कोड के जरिए कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

  3. सीधा संदेश: भारत द्वारा 12 हथियारों के डिप्लॉयमेंट का सीधा मतलब यह है कि भारत ने अपनी 12 मिसाइलों में न्यूक्लियर वॉरहेड्स को जोड़ दिया है और उन्हें दुश्मन के टारगेट की तरफ ‘लॉन्च मोड’ (तैनात) में बैठा दिया है। यह भारत की आक्रामक रक्षा नीति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अगली कड़ी का एक बड़ा संकेत है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.