“उत्तरी सिक्किम के चाटेन में फंसे कुल 63 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित निकाले गये लोगों में अधिकतर पर्यटक थे। इस सप्ताह की शुरुआत में भूस्खलन की चपेट में आने से यह इलाका प्रभावित हुआ था”
नई दिल्ली 06 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तरी सिक्किम के चाटेन में फंसे कुल 63 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित निकाले गये लोगों में अधिकतर पर्यटक थे। इस सप्ताह की शुरुआत में भूस्खलन की चपेट में आने से यह इलाका प्रभावित हुआ था।
सेना और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान जारी रखा हुआ है, क्योंकि चाटेन में 64 अन्य पर्यटक अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिन में खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण इलाका होने के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया है।
मंगन जिले के एक छोटे से शहर लाचेन के पास स्थित चाटेन का इस्तेमाल यात्री गुरुडांगमार झील तक पहुंचने के लिए करते हैं, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अधिकारियों ने बताया कि चाटेन से 39 लोगों को पाकयोंग हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने बताया कि चार अन्य लोगों को चीता हेलीकॉप्टर की मदद से वहां से निकाला गया, जबकि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से सीधा चटेन तक यात्रा करने वाले एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने 20 यात्रियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला।
राज्य सरकार के अधिकारी भी लोगों की जान बचाने और फंसे हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सशस्त्र बलों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। एक जून की शाम को चाटेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने के बाद तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि छह सैनिक लापता हो गए थे और कई अन्य जवान घायल हुए थे। लापता सैनिकों का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…