Breaking News

चंडीगढ़ : हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी ने किया सुसाइड

“हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने निजी आवास पर खुद को गोली मारी। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है”

चंडीगढ़ 07 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने निजी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस के तमाम अधिकारी पहुंचे हैं।

मृत अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS ऑफिसर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं। वह कल शाम को भारत लौटेंगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम आस-पास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है और आत्महत्या की वजह ढूंढने की कोशिश कर रही है।

सभी पहलुओं को साथ में लेकर जांच की जा रही है। चूंकि ये मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए इस मामले को बेहद अलर्टनेस के साथ देखा जा रहा है। सवाल ये भी है कि आखिर पुलिस विभाग के इतने बड़े अधिकारी ने सुसाइड क्यों की होगी?

इसके पीछे निजी वजह है या फिर कोई अन्य वजह, जिसने अधिकारी को सुसाइड करने के लिए मजबूर कर दिया। तमाम तरह के सवाल हवाओं में घूम रहे हैं, जिनका उत्तर जांच के बाद ही मिल सकेगा।

2001 बैच के थे अधिकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, वाई पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें अपने काम करने के तरीके के लिए जाना जाता था। उनकी मौत से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

उनके साथियों को इस बात का विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर ली है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें।

(नोट: अगर आपके मन में या आपके किसी परिचित के मन में सुसाइड का खयाल आता है तो आप फौरन भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें।

आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां आपकी विशेषज्ञों के द्वारा फौरन मदद की जाएगी और उचित सलाह दी जाएगी। इस दौरान आपकी पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।)

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

13 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

13 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

13 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

19 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

19 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

19 hours ago